थाना डोईवाला को सूचना मिली कि लच्छीवाला फ्लाईओवर पर एक ट्रक PB 23 M 7381 व मैक्स जीप UK11TAo569 की भिड़ंत हो गई है, जिसमें मैक्स सवार कुछ व्...
थाना डोईवाला को सूचना मिली कि लच्छीवाला फ्लाईओवर पर एक ट्रक PB 23 M 7381 व मैक्स जीप UK11TAo569 की भिड़ंत हो गई है, जिसमें मैक्स सवार कुछ व्यक्ति घायल हो गए हैं। उक्त सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना डोईवाला पर लाकर खड़ा किया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता घायल व्यक्ति
1-सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र एम0एस0 रावत नि0- ग्राम दुगली, पोस्ट बर्नोली, जिला चमोली, उम्र 65 वर्ष।
2- केदार सिंह रावत पुत्र श्री आलम सिंह रावत निवासी उपरोक्त, उम्र 62 वर्ष
3-गब्बर सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 58 साल
4- राकेश सिंह नेगी पुत्र श्री सोहन सिंह निवासी - करणप्रयाग चमोली नॉटी उम्र-30 वर्ष, (चालक)
5- जोहर सिंह पुत्र श्री पूर्ण सिंह, निवासी चोरसेन चमोली, उम्र -52 वर्ष
6- दलीप सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल उम्र 60 वर्ष।
7- नीता बिष्ट पुत्री जोध सिंह, नि0- जोशीमठ, चमोली, उम्र 15 वर्ष।